निर्भया गैंगरेप की छठी बरसी आज, घटना के 6 साल बाद भी गुनहगारों को फांसी नहीं

दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 में हुए निर्भया कांड की आज छठी बरसी है। दिल्ली में 23 वर्षीया निर्भया के साथ बस में क्रूरतम तरीके से सामूहिक दुष्कर्म करके उसे बुरी तरह घायल किया गया था। इस घटना ने दिल्ली के साथ-साथ भारत को भी शर्मसार कर दिया था। 23 वर्षीया निर्भया ने मौत से 13 दिन तक जूझते हुए इलाज के दौरान सिंगापुर में दम तोड़ दिया था।

घटना के 6 साल बाद भी निर्भया के गुनहगारों को फांसी पर नहीं लटकाए जाने की वजह से निर्भया के माता-पिता बेहद दुखी हैं और उसकी मां ने आशा देवी ने कहा निर्भया के अपराधी आज भी जिंदा है और यह देश में कानून व्यवस्था की हार है। हालांकि साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम लड़कियों से कहना चाहते हैं कि उन्हें खुद को कमजोर न समझें। वहीं दोषियों को सजा नहीं मिलने पर निर्भया के पिता ने कहा रिव्यू पिटिशन खारिज होने के बाद क्यूरेटिव पिटिशन दाखिल नहीं किया गया है और न ही अभी दया याचिका दाखिल की गई है। ऐसे में सजा मिलने में और देरी होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने गैंगरेप के इस मामले को रेयरेस्ट ऑफ रेयर मानते हुए चारों दोषियों को पिछले साल 5 मई को फांसी की सजा सुनाई थी जिसके बाद तीन दोषियों ने कोर्ट में रिव्यू पिटिशन दाखिल किया था जिसे खारिज किया जा चुका है। कोर्ट ने इन चारों आरोपियों की सजा को बरकरार रखा। कोर्ट ने फैसले को लेकर कहा था कि यह मामला रेयरेस्ट ऑफ रेयर की श्रेणी में आता है और पीड़िता के साथ काफी बर्बर्ता की गई और दरिंदगी की सारी हदें पार की गई।

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

11 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

11 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

12 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

12 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

13 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

14 hours ago