छत्तीसगढ़ CM को लेकर सस्पेंस बरकरार, आज हो सकती है घोषणा

<p>राजस्थान और मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नामों पर मुहर लगाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ को लेकर गहन मंथन किया। सीएम पत्र को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। आज विधायक दल की बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो सकती है। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल नेताओं टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, भूपेश बघेल और चरण दास महंत के साथ अपने आवास 12, तुगलक लेन पर मंत्रणा की। छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस अध्यक्ष की यह तीसरे दौर की बातचीत थी।</p>

<p>&nbsp;राज्य में पार्टी ने 15 साल बाद दो-तिहाई बहुमत के साथ दोबारा सत्ता हासिल की है। इस बैठक में कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया भी शामिल हुए। सूत्रों ने बताया कि संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और उनकी पुत्री प्रियंका गांधी भी इसमें मौजूद थीं। बैठक के बाद पुनिया ने बताया कि रविवार को 12 बजे रायपुर में विधायक दल की बैठक है जिसमें नए मुख्यमंत्री की घोषणा की जाएगी।</p>

<p>पार्टी रविवार को ही राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा औपचारिक रूप से पेश करेगी और सोमवार को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण हो सकता है। कांग्रेस आलाकमान पहले ही राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में अशोक गहलोत और मध्यप्रदेश के लिए कमलनाथ के नाम पर स्वीकृति दे चुका है।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

5 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

5 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

6 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

6 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

7 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

8 hours ago