<p>जिला कुल्लू के तहत पडने वाले बंजार उपमंडल के पलाहच में पुलिस ने 2 किलो 288 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे 3 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।</p>
<p>पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बंजार पुलिस की टीम पलाहच मार्ग पर रूटीन गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग कर रही थी, इसी दौरान एक व्यक्ति पलाहच की तरफ से आया। जब व्यक्ति ने पुलिस टीम को देखा तो वह हड़बड़ा गया।</p>
<p>पुलिस टीम ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से चरस बरामद ugR। यह चरस सोमवार देर शाम को व्यक्ति से बरामद की गई है। एसपी कुल्लू शालिनी अग्रिहोत्री ने बताया कि चरस के साथ पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मोती राम निवासी पलाहच के रूप में हुई है।</p>
<p> </p>
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह…
हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल के हारने का…
देहरा भी अब मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र, मतदान के समय कोई गलती न करें देहरा।…
ओपीडी परामर्श एवं इन्वेस्टिगेसंस पर दी जा रही छूट हिमकेयर में उपलब्ध है निःशुल्क उपचार…
हिमाचल के ज्यादातर हिस्सों में बीती रात से बारिश हो रही है। जिला कांगड़ा, शिमला…
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के कृषि विभाग को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 के…