सोलन: रात को ससुराल पहुंचा होमगार्ड, दरवाजा न खोलने पर चालाई गोलियां, पत्नी घायल

<p>परवाणू में तैनात एक होमगार्ड ने सोलन के डमरोग स्थित अपने ससुराल पहुंचकर पत्नी पर गोलियां चला दी। हादसे में पत्नी घायल हुई है जिसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। हादसे में आरोपी की सास और बच्चे बाल-बाल बच गए हैं। इसके बाद सास ने इस सारी घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी होमगार्ड की पहचान भुपेंद्र कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी आरो डीब कसौली सोलन के रूप में हुई है।</p>

<p>बताया जा रहा है रात को उसके यहां पहुंचने पर किसी ने भी दरवाजा खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला। गुस्साए होमगार्ड ने गोली चलाकर दरवाजा खोला और अंदर चला गया। इसके बाद छुपे हुए रिश्तेदारों को बाहर निकालने के लिए उसने और गोलियां चला दीं, इस दौरान एक गोली उसकी पत्नी की टांग पर जा लगी। घायल महिला को उपचार के लिए पीजीआइ में भर्ती करवाया गया है।</p>

<p>होमगार्ड ने सरकारी बंदूक से फायरिंग की है। यह घटना रात 12 बजे के बाद की है। होमगार्ड की ड्यूटी परवाणू में हिमाचल प्रदेश के प्रवेशद्वार पर थी, जहां से वह घर जाने का बहाना बनाकर निकल आया व इस दौरान सरकारी बंदूक भी साथ ही ले आया। मामले की पुष्टि एएसपी शिव कुमार ने की है। उन्होंने कहा मामले की जांच की जा रही है और लापरवाही बरतने वाले सभी लोगों के खिलाफ भी जांच की जाएगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

57 mins ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

  पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

1 hour ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

2 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

15 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

20 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

20 hours ago