<p>सोलन में नेशे के सौदागरों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा अभियान चलाया गया है। जिसमे पुलिस को दिन प्रतिदिन सफलता भी मिल रही है। इसी कड़ी में जिला के वाकनाघाट स्थित एक निजी विश्वविद्यालय रयात बहरा के छात्र को पुलिस ने चिट्टे (हैरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। छात्र के पास से 5.8 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मामला दर्जकर आगामी कार्रवाही अमल मे लाई जा रही है।</p>
<p>मामले की पुष्टि करते हुए DSP दिनेश शर्मा ने बताया कि कंडाघाट पुलिस ने कल देर रात वाकनाघाट के समीप नाके के दौरान एक युवक को शक के आधार पर चेक किया ,चेक करने पर उसके पास से 5.8 ग्राम चिट्टा पुलिस ने बरामद किया है। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अमनदीप निवासी कालका बताया है। और वह निजी विश्विद्यालय में पढ़ाई कर रहा है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। ओर इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि इसके पास चिट्टा आया कहां से ओर किन लोगों से इसके तार जुड़े हैं।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(2533).jpeg” style=”height:479px; width:312px” /></p>
एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…
Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे…
Himachal power subsidy: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…
Baglamukhi Temple : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…
Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…
CM Sukhu visits IGMC Shimla: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…