सियाचिन ग्लेशियर में सोलन का जवान शहीद, 2 साल पहले हुआ था भर्ती

<p>सियाचिन ग्लेशियर में सोमवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से सोलन में पड़ते कुनिहार के गांव दोची का जवान मनीष कुमार (22) भी शहीद हुआ है। मनीष की मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि मनीष अभी दो साल पहले ही डोगरा रेजमेंट में भर्ती हुआ था और अभी तक उसकी शादी नहीं हुई थी। मनीष दो भाईयों में सबसे छोटा था। शहीद का पार्थिव शरीर आज हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ पहुंचने की उम्&zwj;मीद है और बुधवार को पैतृक गांव पहुंचेगा।<br />
&nbsp;<br />
बता दें सियाचिन ग्लेशियर में सोमवार को दोपहर बाद भारी हिमस्खलन में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी के आठ जवान और पोर्टर लापता हो गए थे। इनमें से छह की मौत हो गई है। घटना के बाद व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया था। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार 19 हजार फुट की ऊंचाई पर सियाचिन ग्लेशियर के उत्तरी सेक्टर में काम कर रहे आठ कर्मचारी हिमस्खलन की चपेट में आ गए। सूचना पर पास के पोस्ट से बचाव टीम को तत्काल मौके पर भेजकर बचाव कार्य शुरू किया गया।</p>

<p>बर्फ में दबे आठ लोगों को निकालकर हेलीकाप्टर से पास के सैन्य अस्पताल में पहुंचाया गया। इनमें सात की हालत गंभीर थी। इलाज के दौरान छह की मौत हो गई। इनमें चार जवान और दो पोर्टर शामिल हैं, जिन्होंने काफी देर तक बर्फ में दबे रहने के कारण दम तोड़ दिया। जिस वक्त हिमस्खलन हुआ जवान उत्तरी ग्लेशियर में थे। पोर्टर्स समेत पेट्रोलिंग पार्टी चौकी पर बीमार एक अन्य व्यक्ति को निकालने गई थी। इसी दौरान दोपहर बाद लगभग तीन बजे भारी हिमस्खलन हो गया। इसकी चपेट में आकर पेट्रोलिंग पार्टी के सभी लोग दब गए।</p>

Samachar First

Recent Posts

विश्व के दूसरे सबसे लंबे रोपवे के निर्माण का रास्‍ता साफ, टेंडर की मंजूरी, 15 स्टेशन होंगे

  Shimla ropeway project: राजधानी शिमला में बनने वाले विश्व के दूसरे और देश के…

3 hours ago

Chamba News: पोस्‍टमास्‍टर ने उपभोक्‍ताओं के हड़पे 12.37 लाख , नौकरी से बर्खास्त

Postmaster Embezzlement Case:  चंबा जिले के दरेकड़ी डाकघर के पोस्टमास्टर को उपभोक्ताओं की आरडी और…

4 hours ago

पंजाब ने हिमाचल के धान की खरीद पर लगाई रोक, नालागढ़ व मलपुर में ही होगी बिक्री

Punjab Stops Paddy from Himachal : पंजाब की कृषि मंडियों ने इस बार हिमाचल प्रदेश…

4 hours ago

प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्तूबर तक कर सकते हैं आवेदन

Pre-Matric Scholarship for SC ST Students: भारत सरकार ने केंद्र प्रायोजित स्कॉलरशिप स्कीम के लिए…

4 hours ago

Mandi News: बेटियों ने दी मुखाग्नि तो हर आंख हुई नम, खूब छलके आंसू

  18 माह तक कैंसर से जंग लड़ने बाद मौत से हारा कुफरी का कृष्ण…

5 hours ago

Himachal: रोल प्ले में जिला सिरमौर के छात्र रहे अव्वल

  State-Level Role Play Competition Solan : एससीईआरटी सोलन में सोमवार से दो दिवसीय राज्य…

5 hours ago