<p>हिमाचल की सीमा के पास उत्तराखंड के धर्मावाला में सेना का एक जवान सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया। गंभीर हालत में घायल को पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से जवान को प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर किया गया है।</p>
<p>डॉक्टर्स ने बताया कि चोट लगने के कारण घायल जवान अनिल के सिर के पिछले हिस्से की हड्डी टूट गई है। उसका इलाज किसी बड़े सर्जिकल अस्पताल में ही संभव है। लिहाजा घायल फौजी को फौरन देहरादून के सिनर्जी अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई है।</p>
<p>सेना पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना मंगलवार सुबह उत्तराखंड के धर्मावाला के पास हुई। जिस ट्रक में सेना पुलिस के उक्त जवान सफर कर रहे थे अचानक उसका डाल्ला (गेट) खुलने के कारण अनिल कुमार सिर के बल सड़क पर गिर गया। दुर्घटना में उसे गंभीर चोट आई हैं। अधिकारी ने बताया कि अनिल को उपचार के लिए देहरादून के सैनिक अस्पताल ले जाया गया है।</p>
<p> </p>
समाचार फर्स्ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…
Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…
Shimla: राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…
आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…
अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…
Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…