किहार में आर्मी जवान को मारी गोली, हालत गंभीर

<p>जेएंडके की सीमा से सटे किहार सेक्टर में अज्ञात व्यक्ति ने आर्मी जवान को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे इलाज के पठानकोट ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार सिक्किम में तैनात किहार निवासी गुलाम नबी अपने पुराने घर त्रिभोल से नए घर अकूंजा के लिए निकला था। इस दौरान सकराना पुल के पास अचानक उसे गोली के छर्रे आकर लगे। इससे वह गंभीर घायल हो गया।</p>

<p>परिजन तुरंत उसके पास पहुंचे और उसे क्षेत्रीय अस्पताल चंबा लाया गया। उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद उसे पठानकोट निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से भी डॉक्टरों ने उसे नूरपुर स्थित क्षेत्रीय अस्पताल में रेफर कर दिया। क्षेत्रीय अस्पताल नूरपुर में एक्स-रे के दौरान उसे 24 छर्रे लगने की बात सामने आई। इस पर उसे डॉक्टरों ने आर्मी अस्पताल पठानकोट रेफर कर दिया है। एसपी चंबा विरेंद्र ने मामले की पुष्टि की है।</p>

Samachar First

Recent Posts

प्रदेश में मित्रों का टोला फैला रहा है भ्रष्टाचार: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह…

1 hour ago

धूमल को कमजोर करने के लिए जयराम ने हमीरपुर में नहीं किया विकास: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल के हारने का…

1 hour ago

मैं कोई सुई नहीं जो गुम हो जाऊंगी: कमलेश

देहरा भी अब मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र, मतदान के समय कोई गलती न करें  देहरा।…

2 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा का 12वीं वर्षगांठ पर विशेष तोहफा

ओपीडी परामर्श एवं इन्वेस्टिगेसंस पर दी जा रही छूट हिमकेयर में उपलब्ध है निःशुल्क उपचार…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर, प्रदेश में 115 सड़कें बंद

हिमाचल के ज्यादातर हिस्सों में बीती रात से बारिश हो रही है। जिला कांगड़ा, शिमला…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने मिलेट्स के प्रचार-प्रसार के लिए प्रशंसापत्र से सम्मानित होेने पर कृषि विभाग की सराहना की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के कृषि विभाग को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 के…

19 hours ago