अंगूठी मामला: पीड़िता पहुंची डी.जी.पी. और पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी के पास

अंगूठी कांड में मंडी एस.पी. शालिनी अग्निहोत्री और महिला थाना प्रभारी रीता और उनके स्टाफ जाँच के कठघरे में आ सकते हैं। कथित रूप से प्रताड़ित सफाई कर्मी सुनीता ने अब न्याय के लिए हिमाचल प्रदेश डी.जी.पी. और पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी के अध्यक्ष जस्टिस पी.एस. तेजी (रि.) का दरवाजा खटखटया है।

आपको बता दें सुनीता ने कथित प्रताड़ना, मारपीट और गालीगलौच के चलते आत्महत्या का प्रयास किया था। कर्मी पर मंडी एस.पी. शालिनी अग्निहोत्री ने अँगूठी चोरी का आरोप लगाया था।

सुनीता के पति विनोद ने शालिनी अग्निहोत्री के खिलाफ विभागीय जांच व एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्यवाही की मांग करते हुए जस्टिस पीएस तेजी (रि), भारतीय गृह मंत्रालय, हिमाचल प्रदेश राज्यपाल, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश, अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग अध्यक्ष, महिला आयोग अध्यक्ष और मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष सहित हिमाचल प्रदेश डी.जी.पी. को लिखित शिकायत पत्र प्रेषित कर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

वही पीड़ित महिला सुनीता द्वारा भी प्रदेश के डी.जी.पी. को ऑनलाइन शिकायत प्रेषित कर मारपीट, गालीगलौच व प्रताड़ित किए जाने का बयान की प्रतियां व वीडियो सलग्न करते हुए उल्लेख किया है कि बी.एस.एल. थाना पुलिस के थाना प्रभारी राजकुमार व कर्मी दिनेश द्वारा बयान नोट किए जाने के उपरांत भी पुलिस द्वारा कोई भी ठोस कार्यवाही नहीं की गई है।

14 तारीख गुम हुई थी अंगूठी, 23 को एस.पी. ने अपने दफ्तर किया तलब

पीड़िता का कहना है कि 3 अगस्त से 17 अगस्त तक वह एस.पी. के घर ड्यूटी पर थी । घर मे तैनात अन्य कर्मियों ने उसे बताया कि अंगूठी 14 तारीख को गुम हुई । जिस पर एस.पी. ने उसे 7 दिन उपरांत 23 तारीख को 10.25 पर अपने कार्यलय तलब होने के लिए पुलिस लाइन में संदेश भेजा जिस पर वह एस.पी. कार्यलय पहुच गई। जहा पर महिला थाना प्रभारी रीता, एक कॉन्स्टेबल व ड्राइवर भी पहुचे।तदुपरांत उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए एस.एच.ओ. को उसे थाने ले जाने व कड़ाई से पूछताछ के निर्देश दिए।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: शिमला लौटे सीएम सुक्खू, अगले सप्ताह कैबिनेट बैठक

CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…

36 mins ago

6 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, आपके दिन का हाल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…

49 mins ago

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

18 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

19 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

19 hours ago