<p>नाहन के पच्छाद इलाके में एक शिक्षक पर इसी स्कूल की छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छेड़छाड़ का ये मामला पावंटा साहिब में जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता के समापन के बाद सामने आया। जहां एक के बाद एक आरोप इस शिक्षक पर लगते चले गए। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।</p>
<p>पीड़िता ने बताया कि आरोपी शिक्षक ने पांच सितंबर को खेल कूद प्रतियोगिता के समापन के बाद उसे बाइक पर बैठाया और कुछ दूर ले जाकर उससे छेड़छाड़ शुरु कर दी। किसी तरह खुद को बचाकर वह वहां से भाग निकली और घर जाकर घटना के बारे में अभिभावकों को बताया। जिसके बाद औऱ भी कई छात्राओं ने वही आरोप लगाए हैं।</p>
<p>सोमवार को इस सिलसिले में स्कूल में पीटीए की बैठक भी बुलाई गई। बैठक के बाद अभिभावकों ने पुलिस थाना पच्छाद में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया। मामले की पुष्टि डीएसपी हेडक्वार्टर बबीता राणा ने की है।</p>
Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…