सुंदरनगर: चंडीगढ़- मनाली हाइवे पर दो गाड़ियों में जोरदार भिड़ंत, 1 की मौत-4 घायल

<p>हादसों का हाइवे के नाम से मशहूर चंडीगढ़- मनाली हाइवे पर हादसों का दौर जारी है। सुंदरनगर उपमंडल के अंतर्गत एनएच – 21 पर स्थित कांगू में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही मृतक का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।</p>

<p>जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम उपमंडल की ग्राम पंचायत कांगू में 2 गाड़ियों में आमने- सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में एक गाड़ी मंडी की ओर और दूसरी बिलासपुर जा रही थी। वहीं हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर ले जाया गया है। जहां हादसे में गंभीर रूप से घायल विनोद कुमार ने दम तोड़ दिया है।</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने कहा कि हादसे में 4 लोग घायल और 49 साल के विनोद शर्मा की मृत्यु हो गई है। उन्होंने कहा कि घायल लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरबचन सिंह ने कहा कि मृतक का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में कल करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(2905).jpeg” style=”height:1275px; width:832px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

2 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

2 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

3 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

3 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

4 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

4 hours ago