टैंकर-ऑटो की आमने-सामने टक्कर, परिवार के 6 लोगों की मौत

<p>बाड़मेर-गुजरात हाईवे स्थित गांधव पुल के पास टैंकर और ऑटो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में सवार एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शुक्रवार शाम की है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार बाखासर क्षेत्र के डेडवा गांव से एक परिवार के 9 सदस्य रिश्तेदार के घर से ऑटो में लौट रहे थे। इसी दौरान गुड़ामालानी की तरफ से आ रहे टैंकर ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की ऑटो के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद लोगों ने ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला।</p>

<p>हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि 6 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि 3 लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने टैंकर चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल पुलिस में कांस्‍टेबल नहीं अब कमांडो भर्ती, नवरात्र में लोक सेवा आयोग भर्ती जारी करेगा विज्ञापन

  Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्‍टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…

2 hours ago

हिमाचल पुलिस में कांस्‍टेबल नहीं अब कमांडो भर्ती, नवरात्र में लोक सेवा आयोग जारी करेगा विज्ञापन

  Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्‍टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…

2 hours ago

शिव सेना नेता और अभिनेता गोविंदा को लगी अपनी ही रिवॉल्वर से गोली, अस्पताल में भर्ती

New Delhi: बॉलीवुड एक्टर और शिव सेना लीडर गोविंदा अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में…

3 hours ago

मंगलवार का राशिफल: जानें क्या कहती हैं आपकी राशि

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज अपने व्यक्तिगत कार्यों…

4 hours ago

1968 के IAF विमान हादसे के चार शव 56 साल बाद रोहतांग में बरामद

  ANI/New Delhi। 1968 के IAF विमान हादसे के चार शव 56 साल बाद हिमाचल…

4 hours ago

अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण को समर्पित सुक्खु सरकार: बाली

नगरोटा में 560 परिवारों को बांटे पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र Dharamshala:  मुख्यमंत्री ठाकुर…

14 hours ago