चंबा: महिला की हत्या करने के बाद व्यक्ति ने खुद को लगाई फांसी

<p>चंबा के साहू क्षेत्र की सराहन पंचायत में व्यकित ने लोहे की भारी-भरकम रॉड से महिला के सिर पर वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान चंपा देवी (31) निवासी गांव मटरूई, जबकि मृतक आरोपी की पहचान राकेश कुमार (30) के तौर पर हुई है।</p>

<p>घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस थाना की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने महिला की हत्या में प्रयुक्त लोहे की राड को भी मौके से बरामद कर लिया है। हालांकि युवक ने महिला की हत्या कर खुद को फंदा लगाने को लेकर रहस्य बरकरार है।&nbsp;</p>

<p>जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सराहन के सोट गांव में कमरे में बुधवार सुबह महिला का शव चारपाई और पुरूष का शव फंदे पर लटके होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलने पर एसपी और एएसपी चंबा की अगुवाई में पुलिस थाना सदर की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए एसपी चंबा रमन शर्मा ने बताया कि पुलिस को मौके वारदात से कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला की हत्या में मृतक व्यक्ति ही संदेह के दायरे में है। जिसने युवती की हत्या कर स्वयं आत्महत्या कर ली। इस वारदात की गुत्थी को जल्द सुलझा लिया जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

नही थम रहा मस्जिद विवाद, देवभूमि संघर्ष समिति की फ‍िर हुंकार, प्रदेश भर में प्रदर्शन

  Shimla:कथित अवैध मस्जिदों और मजारों के निर्माण पर रोक की मांग को लेकर देवभूमि…

22 mins ago

हिमाचल विश्वविद्यालय में हादसा: हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

  Shimla: शुक्रवार देर रात हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसबीएस हॉस्टल में छात्र के गिरने…

47 mins ago

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 एसडीएम समेत 29 एचएस अधिकारियों के तबादले

  Shimla: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।  कांग्रेस की सुक्‍खू  सरकार ने 12…

1 hour ago

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के लिए एक करोड़, मंदिर में बड़ी एलईडी स्क्रीन से होंगे मां के दर्शन: बाली

  आरएस बाली ने की दूसरी सांस्कृतिक सन्ध्या की अध्यक्षता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में बड़ी…

1 hour ago

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

14 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

16 hours ago