<p>शिमला के चिड़गांव से पांच दिन पहले लापता हुई एक छात्रा का शव मंगलवार रात खाई में पाया गया। जानकारी के अनुसार चिडग़ांव निवासी मृतका संगीता रोहडू के एक संस्थान से आईटीआई कर रही थी और 30 मार्च को अचानक गायब हो गई। मृतका के पिता बिहारी लाल ने चिडग़ांव के ही रहने वाले पृथ्वी राज पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था।</p>
<p>बिती रात छात्रा का शव ठियोग समीप भलकू में खाई से बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंची और तफ़्तीश शुरू की। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जल्द ही कार्रवाई कर आरोपी पृथ्वी राज को गिरफ्तार कर लिया।</p>
<p>डीएसपी रामलाल बंशल ने बताया कि मृतका के शरीर पर चोटों के निशान और कपड़े फटे होने पर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(885).jpeg” style=”height:311px; width:700px” /></p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…