<p>ऊना मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर गांव जलग्रां में देर रात रिहायशी मकान में अचानक ही आग भड़क गई। आगजनी में पीडि़त परिवार का करीब दो लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 1 बजे जलग्रां निवासी बलबीर कौर के घर में अचानक ही आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आगजनी की सूचना दमकल विभाग ऊना को दी गई। जिस पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया था।</p>
<p>पीडि़त परिवार का इस आगजनी में करीब दो लाख के नुक्सान का अनुमान है। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में छानबीन शुरू कर दी है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(886).jpeg” style=”height:537px; width:800px” /></p>
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…
कल जम्मू कश्मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…