भारी बारिश से हिमाचल में मची तबाही, 8 मकान ढहे

प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। शुक्रवार को शिमला, कांगड़ा और चंबा जिला में 8 मकान ढह गए। कांगड़ा जिले में चार मकान ध्वस्त हुए हैं। जोगिंद्रनगर से पपरोला तक रेल सेवा बंद हो गई है। प्रदेश में भूस्खलन से कई मार्गों पर यातायात बाधित है। सोलन शहर में भारी बारिश से निजी स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई हैं।

वहीं, ऊना जिले की स्वां नदी में शुक्रवार को तेज बहाव में दो प्रवासी युवक फंस गए। इन्हें स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। उधर, दौलतपुर में खड्डें उफान पर हैं। कई जगह जाम लगने से बच्चे स्कूल भी नहीं पहुंच पाए। बारिश की वजह से छोटी गाडि़यां भी फंसी रहीं। चंबा के तीसा की बैरागढ़ पंचायत में बारिश के बाद जमीन धंसने से दो लोगों के घर ढह गए हैं।

जोगिंद्रनगर से पपरोला तक लगभग 25 किमी के सफर में जोगिंद्रनगर के पास बैंदनी नाला उफान पर है। यह कभी भी रेल लाइन को नुकसान पहुंचा सकता है। बरसात में सुरक्षा की दृष्टि से कुछ समय के लिए रेल सेवा बंद कर दी है। पठानकोट से नगरोटा बगवां तक ही रेल सेवा को जारी रखा है।

7 अगस्त से 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सात और आठ अगस्त को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 22.5, भुंतर में 31.2, सुंदरनगर में 30.5, नाहन में 24.3, सोलन में 26.0, कांगड़ा में 31.9, हमीरपुर में 32.2, बिलासपुर में 31.2, मंडी में 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

Samachar First

Recent Posts

व्यवसायिक शिक्षकों का अल्टीमेटम, एमओयू से कंपनियों को बाहर करें

Shimla:  प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…

7 mins ago

शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील, लॉ एंड ऑर्डर तोड़ने की इजाज़त नहीं: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…

14 mins ago

राज्य स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता: मार्च पास्ट में धर्मशाला वृत रहा अव्वल

800 मीटर में मंडी के कुलविंदर तथा नाहन की मनीषा ने झटका पहला स्थान…

26 mins ago

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

2 hours ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

3 hours ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

4 hours ago