ससुर ने किए रिश्ते तार-तार, बहू को बनाया हवस का शिकार

<p>हमीरपुर में भराड़ी के एक गांव में शर्मनाक मामला सामने आया है। जिसमें बाप की उम्र के ससुर ने सारे रिश्ते तार-तार कर बहू को हवस का शिकार बना डाला। पीड़िता महिला की शादी को अभी एक साल ही हुआ है। उसने आरोप लगाया है कि बीते एक साल में उसके साथ उसके ससुर ने कई बार इस दुष्कर्म को अंजाम दे चुका है।</p>

<p>महिला ने दो दिन पहले अपने साथ हो रही इस घटना के बारे में मायके वालों को बताया जिसे सुनकर मायके वाले दंग रह गए। उसका पति घर में रहकर ही दिहाड़ी मज़दूरी का काम करता है और उसके ससुर आर्मी से सेवानिवृत्त है। शादी के कुछ समय बाद से ही उसका ससुर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लग गया था और कुछ समय बाद उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। उसका ससुर डरा-धमका कर कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है।</p>

<p>पीड़िता ने अपने परिजनों सहित पुलिस अधीक्षक हमीरपुर को इसकी शिकायत दी। जहां से इस मामले को महिला थाना हमीरपुर में भेज दिया गया। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने कहा कि शनिवार को पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 354ए व 376 के तहत मामला दर्ज़ कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

4 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

4 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

11 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

11 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

11 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

11 hours ago