क्राइम/हादसा

शिमला घूमने आए शख्स ने ही की थी पत्नी की हत्या, बड़ी सफाई से दिया था हादसे का रूप

पंजाब की रहने वाली विवाहिता की मौत की पहेली को शिमला पुलिस ने सुलझा लिया है। महिला के पति ने ही उसकी हत्या की है। शिमला पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। आरोपी मूलतः जींद का निवासी है। लेकिन पिछले छह सालों से वह पंचकुला में रह रहा है। पति के हमले से गंभीर रूप से घायल महिला पीजीआई में जिंदगी व मौत से जूझ रही थी।

पीजीआई में महिला ने पुलिस को बयान दिया था कि कुफरी में उसके पति ने उसके सिर पर वार किया था। दो दिन पहले यानी 12 अक्तूबर को महिला ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। शिमला पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्त को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया और आज सुबह उसे सोनीपत में गिरफ्तार कर लिया गया। शिमला पुलिस ने मामले को हत्या की धारा में तबदील कर दिया है। आरोपी की पहचान अरविंद मलिक (33) के रूप में हुई है। मृतक महिला के साथ उसकी दूसरी शादी थी।

मामले के अनुसार दिनांक 25 सितंबर को 29 वर्षीय महिला अपने पति और बच्चे के साथ शिमला घूमने आई थी। अगले दिन वे अपनी कार में सवार होकर कुफरी निकले। इसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई और पति ने किसी वस्तू से महिला के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे महिला बुरी तरह जख्मी हो गई और गंभीर हालत में उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया। पति ने बड़ी सफाई के साथ इस घटना को हादसे का रूप दे दिया।

पीजीआई में कई दिनों तक महिला जिंदगी और मौत से जूझती रही। नौ अक्तूबर को पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के विरूद्व जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया। महिला ने 12 अक्तूबर को दम तोड़ दिया। इसके बाद शिमला पुलिस ने डीएसपी मंगत राम की अध्यक्षता में एक टीम का गठन कर मामले की तहकीकात शुरू की। पुलिस इस नतीजे पर पहुंची कि महिला के पति ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का जाल बिछाया और आज सुबह हरियाणा के सोनीपत से उसे गिरफ्तार कर लिया।

एसपी शिमला मोनिका भूटुंगरू ने बताया कि घायल महिला की इलाज के दौरान मौत होने पर प्रकरण में आरोपी पति को सोनीपत से गिरफ्तार कर शिमला लाया जा रहा है। अभियुक्त के विरूद्व हत्या की धारा लगाई गई है।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

1 hour ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

2 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

8 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

9 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

9 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

9 hours ago