कुल्लूः पौने 12 किलोग्राम चरस के साथ देवता का पुजारी गिरफ्तार

<p>कुल्लू जिला की बंजार पुलिस ने चरस के साथ एक देवता के पुजारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पुजारी के कब्जे से 11 किलो 876 ग्राम चरस बरामद की है। चरस के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान भेवा राम पुत्र रेवती राम वियोगी निवासी देउठा बंजार के रूप में हुई है जो एक स्थानीय देवता का पुजारी है। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बंजार बिन्नी मिन्हास ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी और पुलिस ने सुनियोजित तरीके से छापेमारी और आरोपी को चरस के साथ पकड़ने में सफलता पाई। उन्होंने बताया कि यह छापेमारी हैड कांस्टेबल जगदीश और अनुपम के नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस की इस टीम ने 11 किलो 876 ग्राम चरस बरामद की है। बिन्नी मिन्हास ने बताया कि इस चरस को स्थानीय स्तर पर ही उगाया गया है। पुलिस इस मामले में अभी छानबीन कर रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: पठियार में सार्वजनिक पुस्तकालय और खेल मैदान जल्‍द : आरएस बाली

मुख्‍य बिंदु  आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…

3 hours ago

4% डीए और 75 वर्ष से अधिक पेंशनर्स को एरियर देने पर महासंघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…

3 hours ago

Himachal: आर.एस बाली ने परिवार सहित श्री चामुंडा मंदिर में माथा टेका और पूर्णाहुति डाली

R.S Bali Chamunda Temple visit:  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…

3 hours ago

आर.एस बाली ने स्वर्गीय राकेश चौधरी के परिवार को बढ़ाया ढांढस

R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष  कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…

4 hours ago

रावण का दहन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया सौहार्द और विकास का संदेश

  Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…

4 hours ago

खाटू श्याम धाम के लिए एचआरटीसी बस सेवा नवंबर से फिर शुरू

HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…

4 hours ago