<p> हमीरपुर के नगरोटा गाजियां में चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं। घरों में गहने और रुपये न मिलने पर चोर अब पीतल के वर्तनों पर ही हाथ साफ कर रहे हैं। भोरंज के ग्राम पंचायत धिरड के नगरोटा ग़ज़ियां में दो घरों के ताले टूटने से हज़ारों रुपये का सामान चोरी हो गया है।</p>
<p>पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फ्रीडम फाइटर सुखराम के घर का ताला तोड़कर चोरों ने घर से चरोटी, पीतल के बर्तन, चांदी की चेन और कुछ रुपयों पर भी हाथ साफ किया। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।</p>
<p>वहीं, लोगों ने पुलिस विभाग से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। भोरंज पुलिस के कार्यकारी थाना प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।</p>
सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…
New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…
Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…
Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…
Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने आज हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…
मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्तक रोजाना मात्र 40…