शिमला के ठियोग बस स्टैंड की बिल्डिंग शुक्रवार को अचानक गिर गई। इस हादसे के बाद कई लोगों को बाहर निकाल लिया गया है जबकि कई लोग अंदर फंसे हुए हैं। अभी तक किसी की मौत की कोई खबर नहीं है, लेकिन तीन घायलों को निकाला गया है और 15-20 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गए हैं। लोगों के बाहर निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम चल रहा है। पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य लोग राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं। दोपहर एक बजे के करीब यह हादसा हुआ है। बारिश के कारण अधिकतर लोग भवन के आसपास ही थे। घायलों और मृतकों का अभी पता नहीं चल पाया है।

जीएस बाली ठियोग के लिए रवाना

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने घोषणा की है कि हादसे में घायल तीनों लोगों का मुफ्त इलाज करवाया जाएगा। इसके साथ ही जीएस बाली ठियोग के लिए रवाना हो गए हैं। बाली मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लेंगे।

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…