शिमला: राजधानी में चोरों के हौसले बुलंद हैं। शहर के पॉर्श इलाके जाखू में बीते कल दोपहर चोरों ने घर का ताला तोड़ कर सोने-चांदी के जेवरात समेत कैश पर हाथ साफ कर दिया।
भीष्म देव जस्टा निवासी देव भवन लोवर जाखु शिमला ने बताया कि वो अपने गांव कोटखाई गए थे। उनकी बेटी ड्राइविंग सीखने गई थी। जब वो घर वापस आई तो उसने देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। बेटी ने उन्हें चोरी की सूचना दी जिसके बाद वह शिमला आये।
उन्होंने बताया कि चोरों ने घर से सोने के जेवरात करीब 10 तोला, डायमंड सेट, चांदी के गिलास करीब 25 तोला, 18000 की नकदी सहित कुल मिलाकर 5 से 6 लाख के सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में शुरू कर दी है।
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…