<p>कांगड़ा के गग्गल के अंतर्गत एक साथ दो घरों के ताले तोड़ चोरी करने का मामला सामने आया है। चोर बैदी गांव में सत्या देवी के घर से लाखों रुपयों के सोने और चांदी के गहनों सहित 30 हजार रुपये कैश लेकर फरार हो गए। वहीं, दूसरी तरफ कुठवां गांव में चोरों ने अमर सिंह के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और घर से कपड़ों से भरा संदूक चुरा कर फरार हो गए। संदूक में कुछ भी काम की चीज न पाकर संदूक को खेतों में ही छोड़कर भाग गए।</p>
<p>दोनों ही घटनाओं की यदि बात की जाए तो चोरी के समय दोनों ही घरों में कोई भी नहीं था। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर लिया है। और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।</p>
हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…
सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…
हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…
शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…
नेरवा। जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…
कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…