Categories: इंडिया

चित्रकूट: वास्कोडिगामा- पटना एक्सप्रेस पलटी, 3 की मौत

गोवा से पटना आ रही वास्को-डि-गामा एक्सप्रेस ट्रेन के 13 कोच उत्तरप्रदेश के चित्रकूट ज़िले के माणिकपुर में पटरी से उतर गए, इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस दुर्घटना में कई यात्री जख्मी हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

चश्मदीदों के मुताबिक मानिकपुर स्टेशन पर ट्रेन का स्टॉप नहीं था और सतना से निकलकर मानिकपुर से गुजरते वक्त यह हादसा हुआ। पटना जंक्शन पर ट्रेन आने वाली थी, अपने परिजनों की जानकारी लेने के लिए लोग पटना जंक्शन पर मौजूद हैं।

पूर्व मध्य रेल के CPRO ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज सुबह 4.28  पर मानिकपुर स्टेशन के एडवांस सिग्नल पर 12741 वास्कोडिगामा-पटना एक्सप्रेस डिरेल हो गयी जिसमें इस गाड़ी के S-3 से S-11 तक के डिब्बे, 2 जनरल कोच और 2 एक्स्ट्रा कोच प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में अबतक तीन यात्रियों की मौत और लगभग 8 यात्रियों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। सभी घायलों को मानिकपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा है।अधिकारी और डॉक्टर्स घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके है।

Samachar First

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

14 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

14 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

14 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

14 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

21 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

21 hours ago