कांगड़ाः किराए के मकान में दिन-दिहाड़े चोरी, नकदी और गहने लेकर फरार हुए चोर

जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी शहर के पुराना बाजार में वार्ड नं 2 में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बता दें कि इससे पहले भी इसी मुहल्ले में एक सप्ताह पहले 90 हजार की चोरी हो चुकी है और अब यह दूसरी चोरी है। इस बार चोरों ने किरायदारों को अपना शिकार बनाया है। किरायेदार सोनू देवी पत्नी दीदेन्द्र यादव निवासी मध्य प्रदेश ने बताया कि वारदात के समय घर मे कोई भी मौजूद नहीं था और वह भी किसी कार्य से बाहर गई हुई थी।

जब सोनू की दोनों बेटियों स्कूल से घर वापिस आई तो उन्होंने  कमरे का ताला टूटा हुआ देखा और कमरे के अंदर रखी अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। सोनू देवी जब घर पहुंची तो उसने देखा कि उसका सारा सोने चांदी का सामान और नकदी गायब थी। सोनू ने बताया की चोरी किए सामान में चार जोड़ी सोने के कान के टॉप्स, 2 सोने के लॉकेट, 4 जोड़ी चांदी की पायल और 35 हजार कैश गायब है। सोने चांदी के जेवर लगभग 35 हजार और नकद 35 हजार कुल मिलाकर 70 हजार का सामान गायब है।

गरीब परिवार पाई-पाई जोड़ कर अपनी बेटियों की शादी के लिए गहने जोड़ रहा था कि अचानक शातिर चोरों ने दिन दहाड़े इस वारदात को अंजाम दे दिया। मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई कर रही है और बयान दर्ज कर रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी तिलकराज ने की है लेकिन पुलिस अभी तक पिछली चोरी के चोरों का भी पता नहीं लगा पाई है।

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

1 hour ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

2 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

2 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

2 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

4 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

5 hours ago