अविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म, बदनामी से बचने के लिए उठाया ये कदम

<p>शिलाई उपमंडल क्षेत्र में एक अविवाहित युवती द्वारा बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। बच्चे को जन्म देने के बाद बदनामी से बचने के लिए युवती ने उसे मारेन की कोशिश भी की।</p>

<p>जानकारी के अनुसार 18 साल की अविवाहित युवती ने परिजनों को मंगलवार दोपहर 1 बजे के करीब बतया की उसके पेट में दर्द हो रहा है। इसके चलते परिजन उसे पीएचसी रोन्हाट ले आए। जैसे ही लड़की पीएचसी पहुंची तो तुरंत बाथरूम गई, जहां उसका प्रसव हो गया। उसने एक बच्ची को जन्म दिया।</p>

<p>युवती ने बदनामी के डर से बच्ची को खिड़की के रास्ते बाहर फेंकने की कोशिश की लेकिन समय रहते इस बात की भनक ड्यूटी पर तैनात चौकीदार को लग गई। उसने तुरंत इस बात की सूचना डॉक्टर को दी। जब डॉक्टर बाथरूम में पहुंचे तो देखा नवजात बच्ची खिड़की के सरियों के बीच लटकी हुई थी। बाद में डॉक्टर ने मां और बच्ची को उपचार देने के बाद शिलाई अस्पताल रेफर कर दिया, जहां से उसे पांवटा अस्पताल भेज दिया है।</p>

<p>पीएचसी के डॉक्टर सौरव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस की सुरक्षा में जच्चा-बच्चा शिलाई रेफर कर दिए हैं। पुलिस में मामला दर्ज है। एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

10 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

11 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

11 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

12 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

13 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

14 hours ago