नाहन: चीड़ की अवैध लकड़ी से लदी पिकअप पकड़ी, 3 गिरफ्तार

<p>नाहन के पांवटा साहिब के तहत राजबन पुलिस ने अवैध चीड़ की लकड़ी से भरी एक पिकअप के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, राजबन पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छछैती की तरफ से एक पिकअप अवैध चीड़ की लकड़ी से भरकर आ रही है। सूचना मिलते ही राजबन पुलिस चौकी प्रभारी बीएस नेगी ने तुरंत प्रभाव से अपनी टीम के साथ राजबन- छछैती सड़क पर नाका लगाया।</p>

<p>नाके के दौरान (HP- 71-1691) पिकअप को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान गाड़ी में से 20 स्लीपर चीड़ की लकड़ी बरामद की गई। पुलिस ने गाड़ी में बैठे अनिल कुमार निवासी नेहली,&nbsp; तेजबीर सिंह निवासी मलगांव, राजेश निवासी मलगांव को हिरासत में लिया है।</p>

<p>वहीं, मौके से आरोपियों के पास से&nbsp; लेक्ट्रिक कटर बरामद हुआ है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पांवटा साहिब के डीएसपी प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है।</p>

Samachar First

Recent Posts

केजरीवाल ने Rss Chief को पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

  New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

19 mins ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

  Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

35 mins ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

40 mins ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

1 hour ago

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

  मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक रोजाना मात्र 40…

1 hour ago

जानें, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

आज का राशिफल दिनांक: 25 सितम्बर 2024 मेष (Aries): आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती…

2 hours ago