मंडी: सुंदरनगर में 19 किलो चरस जब्त, महिला तस्कर समेत 3 गिरफ्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो चंडीगढ़ ने 19 किलो से ज्यादा वजन की चरस की बड़ी खेप पकड़ी है। मंगलवार रात को को ब्यूरो की टीम ने सुंदरनगर हाइवे पर एक वाहन की तलाशी लेकर कुल 19 किलो 350 ग्राम की चरस बरामद की। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके बाद बुधवार को टीम ने तस्करी की किंगपिन बताई जा रही एक महिला समेत तीन लोगों को मंडी से गिरफ्तार किया है।

सुंदरनगर के नरेश चौक के निकट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने चरस की खेप के साथ टाटा टियागो कार (एचपी32ए/4988) व महिन्द्रा टीयूवी 300 (एचपी32ए/4776) को भी कब्जे में लिया है।

देश के इन बड़े शहरों में भेजी जानी थी खेप

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुताबिक खेप को कुल्लू से लाया जा रहा था। जिसकी सप्लाई हिमाचल से बाहर मुंबई और दिल्ली में होनी थी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने खेप को मंगलवार रात को ही बरामद कर लिया था।

लेकिन इस तस्करी की किंगपिन महिला को बुधवार को गिरफ्तार करने के बाद ही बरामदगी का खुलासा किया गया है। इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने दो युवकों को खेप के साथ गिरफ्तार किया था।

एनसीबी की चंडीगढ़ टीम की यह नशे के कारोबार के खिलाफ इस साल की 26वीं सफलता है। फिलहाल एनसीबी ने महिला सरगना सहित दो अन्य आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया है। केवल इतना बताया गया है कि आरोपी मंडी के रहने वाले हैं।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो चंडीगढ़ के आयुक्त आशीष कुमार ओझा ने 19 किलो 350 ग्राम चरस तस्करी में संलिप्त महिला सरगना के साथ दो युवकों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया आरोपियों के खिलाफ चंडीगढ़ स्थित ब्यूरो में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

4 hours ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

5 hours ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

5 hours ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

5 hours ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

5 hours ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

6 hours ago