विवाहित बेटी की हत्या करने पर मायके पक्ष के 3 लोग गिरफ्तार

नाहन,पांवटा साहिब के कोलर में रोंगटे खड़े कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने है। मामला माजरा पुलिस थाना में सामने आया है। आरोप है कि यहां एक विवाहित महिला के परिवार वालों पर यानी मायके पक्ष ने उसकी हत्या कर गुपचुप तरीके से उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

पंचायत प्रधान के बयान पर आरोपियों के खिलाफ हत्या व सबूत मिटाने के तहत केस दर्ज किया गया हैं। पुलिस ने कारवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले में जल्द ही और गिरफ्तारियां भी हो सकती है।

कथित तौर पर कुछ दिन पहले मृतक महिला अचानक कही चली गई। जब वह लौटी, तो उसने 22 जून को अपने वकील आरिफ अंसारी के साथ माजरा थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में उसने कहा कि वह अपने ससुराल और मायके नहीं जाना चाहती। रात भर मृतक महिला पुलिस आरक्षी की सुरक्षा में पुलिस थाना में रही। अगले दिन पुलिस ने एसडीएम कोर्ट में पेश किया।

मृतक पूजा के वकील आसिफ अंसारी के अनुसार शनिवार को पूजा को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां पूजा ने मायके और ससुराल दोनों ही जगह रहने से इंकार कर दिया था। जब वह एसडीएम कोर्ट से बाहर निकली तो वहां मौजूद परिजनों ने जबरन उसे गाड़ी में डाला और अपने घर ले गए।

इस सारी घटना की सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस अधिकारियों को दी। मगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उसके बाद परिवार वालों ने पूजा की जमकर पिटाई की, जिसकी चीखे आसपास के सब लोगों ने सुनी। अचानक पूजा की चींख पुकार बंद हो गई। रविवार सुबह आनन-फानन में परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।

Samachar First

Recent Posts

सितंबर में तपे पहाड़: शिमला 29 तो ऊना, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर में पारा 35 के पार

सितंबर माह में जून जैसी गर्मी का अहसास  25 रात से भारी बारिश का …

4 mins ago

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

5 hours ago

आज का राशिफल: 24 सितंबर 2024, जानें आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा…

6 hours ago

धर्मशाला में 29 से वन विभाग की राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स और ड्यूटी मीट

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन Dharamshala: जिला मुख्यालय धर्मशाला में 25वीं स्टेट लेवल…

6 hours ago

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, विक्रम सिंह ठाकुर का बड़ा दावा

स्कैम की जांच करवाए, नहीं तो भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज धर्मशाला। पूर्व उद्योग…

6 hours ago

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

21 hours ago