गुरुद्वारे में महिला सेवादार से दुष्कर्म की कोशिश, प्रधान सहित 3 पर आरोप

<p>सिरमौर कालाअंब के तहत टोका साहिब गुरुद्वारा में महिला सेवादार से रेप की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने गुरुद्वारा साहिब टोका कमेटी के प्रधान व तीन अन्य लोगों पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब वो दोपहर के समय अपने कमरे में दूध गर्म कर रही थी तो उसी दौरान कमेटी के प्रधान के साथ तीन अन्य लोग उसके कमरे में घुस आए। उन्होंने महिला को अकेली देख अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं मौके का फायदा उठाकर उन्होंने उसको हवस का शिकार बनाना चाहा। लेकिन उनकी यह कोशिश कायमयाब नहीं हुई। क्योंकि महिला ने शोर मचा दिया था। इसी दौरान लोगों ने आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।</p>

<p>बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला ने प्रधान पर पिछले 6 माह से शारीरिक व मानसिक तौर पर परेशान करने के भी गंभीर आरोप जड़े हैं। उसका कहना है कि जब वो गुरुद्वारा में माथा टेकने के लिए जाती थी तो वह उसे रास्ते में छेड़छाड़ करता था और उसकी बेटी के पास अपना नंबर देकर उससे बात करने को कहता था। उन्होंने कहा कि जब उसने प्रधान का विरोध किया तो उसे जान से मारने तक की भी धमकियां दी गई। पीड़िता ने पुलिस थाना कालांब में मामला दर्ज करवा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

49 mins ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

1 hour ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

3 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

4 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

5 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

6 hours ago