<p>बिलासपुर जिले के एक स्कूल में साढ़े तीन साल की छात्रा से दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। इस बात का खुलासा बच्ची के घर लौटने पर हुआ। सहमी बच्ची से बातचीत के बाद अभिभावकों ने अस्पताल में मेडिकल जांच कराई तो दुष्कर्म की पुष्टि हुई।</p>
<p>इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचित कर दिया गया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभिभावकों ने स्कूल के ही किसी छात्र पर दुष्कर्म का शक जताया है। फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। बच्ची की उम्र तीन साल पांच महीने बताई जा रही है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार शनिवार को जब बच्ची स्कूल से घर आई तो वह सहमी और बेहद असहज नजर आई। उसकी मां ने बच्ची से बातचीत की तो उसकी बातों से मां को शक हुआ। देर शाम जब बच्ची के पिता काम से घर लौटे तो वे बच्ची को फौरन शनिवार की रात बिलासपुर अस्पताल ले गए।</p>
<p>जांच में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। बिलासपुर एएसपी भागमल ठाकुर ने कहा कि रविवार को परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। बच्ची से भी बातचीत की गई है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है।</p>
Transfers 8 IAS and 1 IFS: मंगलवार देर सायं राज्य सरकार ने 8 आईएएस और…
Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्पताल में भर्ती धर्मशाला से दो बार…
Shahpur Dussehra Festival 2024: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…
Anganwadi Centers in Hamirpur: जिला हमीरपुर में 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे, जो मनरेगा…
Tragic Trekking Incident in Lahaul: लाहौल स्पीति के सिस्सू पंचायत के तहत अलियास झील के…