पीड़ित महिला सेवादार को मिल रही धमकियां, गुरुद्वारे में हुई थी दुराचार की कोशिश

सिरमौर कालाअंब के तहत टोका साहिब गुरुद्वारा में महिला सेवादार के साथ छेड़खानी मामले में पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर पाई। उल्टा आरोपियों की तरफ से महिला को जान से मारने की धमकियां मिल रही है जिससे महिला और परिवार सहमा हुआ है।

महिला सेवादार ने गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान समेत 3 लोगों पर आरोप लगाए थे कि उसके साथ दुराचार करने की कोशिश की गई। इसके बाद महिला ने 16 जुलाई को काला अंब थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी, मगर मामले में पुलिस वाले कोई गिरफ्तारी नहीं कर पाई।

महिला ने कुछ अन्य लोगों के साथ आज नाहन पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र ठाकुर से मुलाकात की। महिला और उसके साथ नाहन पहुंचे लोगों ने बताया कि आरोपियों द्वारा उन्हें लगातार डराया धमकाया जा रहा है। महिला को जान से मारने की धमकियां और उसके बच्चों को अगवा करने की भी धमकी मिली है। उन्होंने बताया कि रविवार 1 जुलाई की रात भी कुछ लोगों ने उनके कमरे में आकर उनको डराया धमकाया जिसके बाद वो पुलिस से मुलाकात करने पहुंचे है।

महिला ने एक बार फिर उसके साथ पेश आई घटना के बारे में भी मीडिया को बताया। जब इस बारे में पुलिस के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कैमरे के सामने कहने से मना कर दिया। साथ ही अनौपचारिक बातचीत में कहा कि मामले में कार्रवाई जारी है। अब देखना होगा कि पुलिस पूरे मामले में क्या कार्रवाई अमल में लाती है।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

7 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

7 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

14 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

14 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

14 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

14 hours ago