हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां शिमला जिला के डोडरा क्वार में गहरी खाई में गिरने से भेड़पालक की करीब 200 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में भेड़पालक का लाखों का नुकसान हुआ है। घटना बीती रात गेस्टा गांव में को पेश आई है। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन करने के लिए घटनास्थल पर पहुंची है।
जानकारी के अनुसार भेड़पालक अपनी 1500 भेड़-बकरियों को लेकर डोडरा क्वार से सिरमौर की तरफ आ रहे थे। इसी बीच जुब्बल थाना क्षेत्र के तहत हाटकोटी क्षेत्र में तंग रास्ते से गुजरते समय तकरीबन 200 भेड़-बकरियों की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि 24-25 भेड़ पालक डोडरा क्वार से इसी रास्ते से होकर पांवटा साहिब की तरफ जा रहे थे।भेड़-बकरियां पहाड़ी से होते हुए तंग रास्ते से गुजर रही थी। संतुलन बिगड़ ने से एक के बाद एक भेड़ बकरियां खाई में जा गिरी।
-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई मतदान की तारीख…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…
निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…
धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…
सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…