क्राइम/हादसा

चंडीगढ़-मनाली NH पर पर्यटकों से भरी ट्रैवलर खाई में गिरी, 9 थे सवार

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला चंडागढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पेश आया है। यहां बिलासपुर जिला के स्वारघाट में पर्यटकों से भरी ट्रैवलर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे सुबह 7 बजे के करीब बनेर के पास पेश आया है। हादसे के समय ट्रैवलर में करीब 9 लोग सवार थे। हादसे में एक युवक को गंभीर चोट आई है जिसे बिलासपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया है।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि हादसा ओवरस्पीड के चलते पेश आया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Samachar First

Recent Posts

गर्लफ्रेंड की हत्या कर लाश को बैग में पैक कर ठिकाने लगाने का प्रयास

हिमाचल प्रदेश को भले ही शांत राज्य माना जाता हो, लेकिन यहां भी अब लगातार…

1 hour ago

शिमला में जनवादी महिला समिति का धरना प्रदर्शन

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने देश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार व…

4 hours ago

हिमाचल लोकसभा कैंडिडेट में सबसे अमीर प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल में लोकसभा के सभी उम्मीदवारों के नामांकन होने के बाद एफिडेविट में सभी प्रत्याशियों…

5 hours ago

हिमाचल प्रदेश: 159 वोटर्स वाला गांव.. ‘पलटेगा’ चुनाव?

लोकतंत्र में वोट की ताकत सबसे अहम होती है और एक वोट सरकारें बदलने की…

5 hours ago

हिमाचल में 15 मई को दर्ज किया गया मई महीने का सबसे गर्म दिन

पूरे उत्तर भारत में झुलस्ती गर्मी रिकॉर्ड की जा रही है. बीते कल 15 मई…

5 hours ago

भाजपा के नामांकन कार्यक्रमों से उड़ी कांग्रेस पार्टी की नींद: बिंदल

शिमला: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश…

7 hours ago