<p>जिला कुल्लू के पतलीकूहल सड़क मार्ग पर रायसन के पास एक ट्रक सड़क पर पलट गया। हालांकि इस सड़क दुर्घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। लेकिन तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर चल रहे एक टैम्पो और कार को टक्कर मार दी।</p>
<p>जिससे दोनों वाहनों को खासा नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार सीमेंट से भरा हुआ एक ट्रक तेज़ रफ़्तार से मनाली की और जा रहा था। अचानक छंटनसेरी के पास उतराई में ट्रक बेकाबू हो गया और उसने 2 अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वो सड़क पर पलट गया। स्थानीय लोगों ने इस दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी।<br />
<br />
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की गई। ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।</p>
Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…