पांवटा साहिब में 60 क्विंटल खैर की लकड़ी से लदा ट्रक पकड़ा, 3 गिरफ्तार

पांवटा साहिब वन विभाग ने बेशकीमती खैर की लकड़ियों की खेप बरामद की है। विभाग की टीम ने यहां तारूवाला में खैर से भरे ट्रक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। ट्रक में लगभग 60 क्विंटल खैर की लकड़ी लदी थी, जिसकी कीमत 5 से 6 लाख बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, वन विभाग ने शहर के तारुवाला शिव मंदिर के पास खैर से भरा ट्रक पकड़ा है। लकड़ी के साथ तीन लोग भी विभाग के हत्थे चढ़े हैं। हालांकि इस गैंग का कथित सरगना ट्रक का मालिक अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। ट्रक के साथ पकड़े गए लोगों ने बताया कि खैर की लकड़ी सतोन गांव के समीप गिरी नदी के किनारे से ट्रक में लादी गई थी।

मामले की पुष्टि डीएफओ कुनाल अंग्रीश ने की है। ट्रक पांवटा साहिब क्षेत्र के आरा मशीन संचालक का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बेशकीमती लकड़ी पांवटा क्षेत्र के ही धोलाकुआं में एक कत्था फैक्ट्री में बेची जानी थी। ट्रक में लगभग 60 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद हुई है। इस लकड़ी की कीमत 5 से 6 लाख आंकी जा रही है।

बता दें कि पांवटा साहिब वन क्षेत्र के तहत खैर की लकड़िया पकड़ने का यह पहला मामला नहीं है। यहां हर साल खैर तस्करी के दर्जन भर से अधिक मामले सामने आते हैं। वन खैर की लकड़ी का उपयोग कत्था बनाने में होता है। पांवटा में पकड़ी गई खैर की यह लकड़ियां किसने और कहां काटी और इन्हें कहां बेचा जाना था, इस विषय में फिलहाल वन और पुलिस विभाग जांच कर रही है।

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

12 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

13 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

13 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

13 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

15 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

16 hours ago