<p>जिला बिलासपुर के चंडीगढ़ मनाली एनएच पर सुबह करीब 7:00 बजे पहाड़ियों से पत्थर गिरने शुरू हो गए। यह घटना जामली और छड़ोल के बीच में हुई। सुबह के समय कुछ देर तक बारिश इतनी जोर से हुई जिसके कारण पहाड़ियों से पत्थर गिरने शुरू हो गए। यहां एक ट्रक नंबर (HP-91-5042) स्वारघाट से बिलासपुर की तरफ जा रहा था कि अचानक पहाड़ी से पत्थर के गिरने शुरू हो गए।</p>
<p>ट्रक चालक ने देखा कि ट्रक के आगे पत्थर गिरे हैं। वह पत्थर उठाने के लिए नीचे उतरा और जैसे ही वह पत्थर उठाने के लिए आगे बढ़ा ऊपर से एकदम से और पत्थर गिर गए। जिससे चालक घायल हो गया।</p>
<p>घायल चालक का नाम रामपाल निवासी बरठीं बताया जा रहा है। चालक को घायलावस्था में स्थानीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया। डॉक्टरों ने घायल की गंभीर हालत के चलते उसे वहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(4516).jpeg” style=”height:800px; width:700px” /></p>
Chopal car accident: चौपाल-पुलवाहल मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे में तीन युवकों…
Maharishi Valmiki Jayanti Kangra: महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के अवसर पर वाल्मीकि सभा कांगड़ा द्वारा…
पधर/ मंडी: प्रदेश में नेशनल हाई-वे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) फोरलेन के दोनों तरफ…
HimachalHighCourt: हिमाचल हाईकोर्ट के जस्टिस तरलोक सिंह चौहान प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश…
EME Rising Day Celebration: इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिकल इंजीनियर (ईएमई) का 82वां राइजिंग डे समारोह कटोच पैलेस…
धर्मशाला। हिमालय क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के…