कालका-शिमला NH पर खाई में गिरा सेब से भरा ट्रक, चालक IGMC रेफर

<p>कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कंडाघाट में बीती रात्रि सेब से लदा एक ट्रक खई मे जा गिरा, जिसके चलते ट्रक चायक व परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया गया जहां से चालक को गभीर हालत के चलते आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार बीती रात्रि करीब सवा 3 बजे शिमला के ढली से एक सेब से भरा&nbsp; ट्रक (एचआर 39डी-2362) गोवा के लिए जा रहा था। जैसे ही ट्रक कंडाघाट से लगभग डेढ़ किलोमीटर पीछे पहुंचा तो सड़क के साथ लगते पेड़ को तोड़ते हुए खाई में जा गिरा। इस ट्रक में लगभग साढ़े 700 सेब की पेटियां थीं।</p>

<p>सड़क पर जा रहे वाहन चालकों ने इस घटना की सूचना कंडाघाट पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद कंडाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और चालक और परिचालक को उपचार के लिए कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया। इस घटना मे ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है जबकि अधिकतर सेब भी खराब हो गया है। ट्रक चालक की पहचान सोनू (21) जबकि परिचालक नौरग (32) के रूप में हुई है। मामले की छानबीन कर रहे एएसआई प्रकाश चंद ने बताया कि कंडाघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

7 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

7 hours ago

बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं पर कार्यशाला का आयोजित

धर्मशाला, 17 मई: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को डीआरडीए, धर्मशाला के सभागार…

7 hours ago

सेना के शौर्य और बलिदान पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं इंडी गठबंधन के नेता: भारद्वाज

भाजपा के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने आज अपने चुनावी जनसंवाद…

7 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में एक प्रत्याशी ने नाम लिया वापिस

धर्मशाला, 17 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

7 hours ago

शिमला मे इस वीकेंड होगा आईपीएल का रोमांच

इस वीकेंड में शिमला के रिज मैदान पर क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम जैसे माहौल में…

7 hours ago