क्राइम/हादसा

सिरमौर में ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, चालक की मौत

सिरमौर जिले के राजगढ़ उपमंडल में एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गया। इस हदासे में चालक की मौत हो गई है। हादसा राजगढ़ उपमंडल के नेटी के पास हुआ है।

मृतक ट्रक चालक की पहचान 53 वर्षीय गीताराम पुत्र कांशीराम निवासी ग्राम नगाली बड़ोग तहसील, जिला सोलन के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा बीते कल यानी वीरवार रात 10:00 बजे के करीब हुआ।

पुलिस के मुताबिक ट्रक पीबी-65P-1988 जब नेटी के पास पहुंचा तो अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इस वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। हादसे की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा ने की है

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

7 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

8 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

9 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

9 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

10 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

10 hours ago