राजधानी शिमला में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। रविवार को भी शिमला के चौपाल में सुबह करीब 8 बजे सेब से लदा एक ट्रक नम्बर उत्तराखंड की लगती सीमा में दुर्घटना ग्रस्त हो गया है। इस हादसे में ड्राइवर समेत 5 लोग घायल हो गए है।
बताया जा रहा है कि ट्रक 20 से 25 फूट सड़क से नीचे लुढ़क गया। पलटने के बाद ये लोग ट्रक से बाहर निकले औ नेरवा अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के बाद इन्हें छुट्टी दे दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।
ब्यास नदी में गिरी हरियाणा नंबर की कार
वहीं, दूसरी ओर मंडी-मनाली नेशनल हाईवे-21 पर नगर निगम मंडी की डंपिंग साइट के पास हरियाणा नंबर कार ब्यास नदी में जा गिरी। गाड़ी में सवार सभी लोग लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस टीम ने रेस्क्यू चला रखा है लेकिन देर रात हादसा होने से किसी का भी पता अभी तक नहीं लग पाया है। सुबह लोगों ने जब कार को नदी में देखा तो पुलिस को सूचना दी। गाड़ी के दस्तावेज हरियाणा के हैं। नदी में गोताखोर सवार लोगों को तलाश कर रहे हैं।
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…