ऊनाः आवारा गाय से टकराई दो कारें, 4 घायल

<p>जिला ऊना के दियाड़ा में दो कारें आवारा गाय से टकराने का मामला सामने आया है। हादसे में दोनों कारों में सवार 4 लोगों को चोटें आई हैं। जिनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 4 बजे दियाड़ा के समीप पहले कार नंबर (PB-12AE-8866) जब ऊना अम्ब रोड पर दियाड़ा के समीप पहुंची तो आवारा गाय से जा टकराई। कार में शैलेन्द्र सिंह रघुवंशी निवासी रोपड़ पंजाब और उसका साथी सवार थे, जिनको चोटें आईं। बताया जा रहा है कि हादसा इतना जबरदस्त था कि कार सड़क पर तीन दफा पलट गई। अभी हादसा हुए कुछ समय भी नहीं हुआ था कि इतने में एक अन्य आल्टो कार भी इसी आवारा गाय से जा टकराई। कार में 5 लोग सवार थे जिनमें से 2 लोगों को चोटें आईं।</p>

<p>घायलों की पहचान राजकुमार 39 साल और हर्षित 10 साल निवासी देहरा के रूप में हुई है। जबकि अन्य बाल-बाल बच गए। दोनों हादसों में कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं। वहीं, 108 एंबुलेंस के ऊना&nbsp; प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया की सड़क हादसे की सूचना मिलने पर तुरन्त धुसाडा टीम को मौके पर भेजा गया। प्राथमिक इलाज करने के साथ घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उधर डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों के बयान दर्ज़ किए जा रहे हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

Hamirpur News: आशा वर्कर्स ने उठाई स्थाई नीति और रिटायरमेंट बेनिफिट्स की मांग

Asha Worker:  आशा वर्कर्स, जो लंबे समय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं…

6 mins ago

Hamirpur News: एनएच निर्माण कंपनी पर आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

नेशनल हाईवे नंबर तीन का निर्माण कर रही सूर्य कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों…

11 mins ago

नाहन के दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

Nahan: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के माध्यमिक पाठशाला कैंट के छात्र दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय…

14 mins ago

Politics: केंद्र से कोई वित्तीय सहायता नहीं, फिर भी प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के लिए उठाए बड़े कदम: पवन ठाकुर

Mandi:  प्रदेश की गंभीर वित्तीय स्थिति के बावजूद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू…

24 mins ago

मुकदमा निरस्त न हुआ तो प्रदेश भर के पत्रकार करेंगे विरोध: बीरबल शर्मा

Himachal journalist case:  हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, और मंडी जिला…

47 mins ago

बारात के जश्‍न में थे सब मगन, अचानक दूल्‍हे के पिता को आया हार्ट अटैक और मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के मतियारा गांव में शादी का माहौल उस समय मातम…

3 hours ago