<p>ऊना के देहलां और लालसिंगी में दो किशोरों की सांप के डंसने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान देवराज (13) निवासी पुराना होशियापुर रोड़, लाल सिंगी और संजय (15) निवासी देहलां के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शव को क्षेत्रीय अस्तपाल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं मामला दर्ज कर लिया है।</p>
<p>पहला मामला लाल सिंगी का है। शुक्रवार देर शाम देवराज अपनी झुग्गी में बैठकर पढ़ रहा था। इसी दौरान ने सांप ने काट लिया। तबीयत बिगड़ती देख परिजन अपने लाड़ले देवराज को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया।</p>
<p>वहीं दूसरा मामला देहलां गांव का है। जहां पर छठी कक्षा में पढऩे वाले संजय को सांप ने काट लिया।संजय शुक्रवार रात अपने कच्चे मकान में खेल रहा था। इसी दौरान सांप ने काट लिया। सांप इतना जहरीला था कि कुछ ही देर बाद संजय की मौत हो गई। डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि दोनों शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। अगामी कार्रवाई जारी है।</p>
<p> </p>
पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश क्लिक करें और पढें पूरी सूची Shimla:…
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…
मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्नी थी आशा…
Shimla: सरकार ने तीन आईपीएस और 2 एचपीएस के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी…
Sangrur: खनौरी बॉर्डर पर किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मरने वाले…
सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…