पालमपुर: लेन-देन को लेकर दो गुट भिडे़, जमकर चली लाठियां

<p>कालू दी हट्टी में लेन-देन को लेकर 2 गुट आपस में भिड़ गए। घटना में दोनों ओर से जमकर लाठियां भांजी गईं। घटना में 6 लोगों को चोटें आई हैं। मामला लेन-देन को लेकर बिगड़ा बताया जा रहा है। दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शनिवार बाद दोपहर कालू दी हट्टी में एक ही परिवार के सदस्यों और कुछ युवकों के मध्य तकरार हो गई।</p>

<p>वहीं, एक पक्ष ने आरोप लगाया कि युवकों ने नाहक ही उन पर हमला बोल दिया तथा लाठियों से प्रहार किया जिस कारण उन्हें चोटें आईं जबकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि लेन-देन के मामले को लेकर जब वह वहां गए तो व्यवसायी उनसे भिडऩे लगा।</p>

<p>बताया जा रहा है कि इस घटना में लगभग 10 मिनट तक दोनों पक्ष आपस में उलझते रहे तथा राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। दोनों पक्षों का मैडीकल करवाया गया है। थाना प्रभारी पालमपुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

17 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

17 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

18 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

20 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

20 hours ago