51 ग्राम चिट्टा और 305 ग्राम चरस के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

<p>जिला कुल्लू पुलिस ने चिट्&zwnj;टा सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त व्यक्ति के पास से 51 ग्राम चिट्&zwnj;टा भी बरामद किया गया है जिसे वह आज सुबह ही दिल्ली से कुल्लू लाया था। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने 46 साल के राजीव कुमार उर्फ मिठू पुत्र अमृत लाल निवासी पूईद को कुल्लू के बदाह से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि चिट्टे को राजीव कुमार आज सुबह ही दिल्ली से लाया था और उक्त व्यक्ति कुल्लू में चिट्टा सप्लाई करने का काम करता था। लिहाजा, उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।</p>

<p>वहीं, पुलिस ने मणिकर्ण घाटी में एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से 305 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार मणिकर्ण पुलिस चौकी का एक दल जब पेट्रोलिंग पर था तो इस दौरान शक के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 305 ग्राम चरस बरामद की गई। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और चरस को अपने कब्जे में ले लिया है। जबकि चरस के साथ गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दीप चंद पुत्र लुदर सिंह निवासी मणिकर्ण के रूप में हुई है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

2 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

7 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

8 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

8 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

8 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

9 hours ago